चुनाव से पहले होर्डिंग,पोस्टरों से गर्माई राजनीति, सपा का भाजपा पर आरोप
सपा में गुंडा राज,माफिया राज के पोस्टरों से दिल्ली हाईवे पाटा
दुष्प्रचार का विरोध,एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।
मुरादाबाद।यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाने लगी है। मुरादाबाद में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ गुंडा राज व माफिया राज के खिलाफ लगे होर्डिंग ने सपा में हलचल मचा दी।तत्काल मौके पर पहुंचे सपाइयों ने यूनीपोल व पोस्टर को उखाड़ दिया।सपा ने मामले में एसएसपी से शिकायत कर दुष्प्रचार के दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चुनाव से पहले मुरादाबाद में लगे यूनीपोल,कंटीलीवर,होर्डिंग ने सियासी माहौल गरम हो गया। दिल्ली हाईवे पर सांई अस्पताल समेत अन्य जगहों पर लगे यूनीपोल पर होर्डिंग,यूनीपोल व कंटीलीवर पर लगे दिखें।इन पोस्टरों में सपा राज में अराजकता का जिक्र दर्शाया गया।

होर्डिंग्स में समाजवादी पार्टी को निशाना बनाते हुए गुंडा राज, माफिया राज,अखिलेश ने लूट लिया प्रदेश, जैसे स्लोगन लिखे गए।पोस्टर में सपा सरकार में आजम खां की भैंसों का जिक्र किया गया। होर्डिंग में लिखा था ‘ सपा शासन में आजम खां की भैंसों का भी रुतबा, थानों में वीआईपी ट्रीटमेंट’ समेत स्लोगन की खबर तेजी से फैली।सुबह ही दिल्ली रोड पर सपा नेता जुट गए।पार्टी जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंच कर लगे होर्डिंग,पोस्टर हटवा दिए।सपा नेताओं ने इस मामले सत्तारुढ़ पार्टी की आलोचना की।
सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि दुष्प्रचार के जरिए सपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।पार्टी कार्यकर्ता इसे सहन नहीं करेंगे।इस मामले में दोषी के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से मांग करेंगे।
