बरेली की टीम ने 9.14 मिनट ने टास्क पूरा किया, ज्वालापुर टीम 13.31 मिनट का समय
ओएचई में ब्रेकडाउन,आपात स्थिति में न्यूनतम समय में संचालन बहाली था टास्क
प्रतियोगिता में मंडल में 19 ओएचई टीमें शामिल
हिन्द लाइव न्यूज।राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रेलवे में ओवरहेड उपकरणों(ओएचई) में होने वाले फल्टस से गाड़ियों की रफ्तार थमती हैं।ओएचई में ब्रेकडाउन व आपातकालीन परिस्थशतियों में कर्मियों का हुनर को परखा गया।खराबी को कम समय में दूर करने को रेलवे ने टास्क दिया।
मंडल भर की प्रतियोगिता में बरेली डिपो की टीम के कर्मियों ने कुशलता दिखाई।टास्क को बरेली ने 9.14सेकंड में कर दिखाया।जबकि ज्वालापुर डिपो की टीम ने टास्क को 13.31 सेकंड में पूरा कर सकीं।प्रतियोगिता ने मंडल की सभी 19 ओएचई डिपो की डिपो ने हिस्सा लिया।
सोमवार को मुरादाबाद में यार्ड में लोको पायलट के रेस्ट हाउस के सामने प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रेल प्रशासन ने इस प्रतियोगिता में कर्मियों का हुनर परखने के लिए टास्क दिया।मंडल में 19 ओएचई डिपो ने हिस्सा लिया।पर ओएचई कौशल उत्कृष्टता प्रतियोगिता का खिताब बरेली डिपो की टीम ने जीता।हरिद्वार के पास ज्वालापुर डिपो दूसरे नंबर पर रहा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य ओएचई कर्मियों को अपने काम में अधिक निपुण बनाना है।डिपो में कर्मियों को ब्रेकडाउन व आपातकालीन स्थिति में और अधिक हुनरमंद बनाना है जिससे जरुरत पर ओएचई प्रणाली को सुरक्षित कर कम समय में रेल परिचालन को सामान्य बनाया जा सकें। फाइनल प्रतियोगिता में ज्वालापुर टीम से पांच मिनट कम समय लिया।मुरादाबाद स्टेशन यार्ड में ओएचई टास्क में ज्वालापुर की टीम पिछड़ गई। ज्वालापुर ने निर्धारित कार्य 13.31 मिनट जबकि बरेली की टीम ने 9 मिनट 14 सेकंड में टास्क पूरा किया।

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।कहा कि ओएचई कर्मियों ने सुरक्षा के संग सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई भी दी।इस दौरान डीआरएम,सीनियर डीईई (कर्षण)सचिन कुमार,वरिष्ठ डीएसओ राजीव गुप्ता, सीनियर डीईई (सामान्य) जन्मेजय उपाध्याय,सीनियर डीएमई कैरिज एंड वैगन सत्येन्द्र कुमार आदि रहे।विजेता टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्राफी प्रदान की गई।
