डीआरएम दफ्तर में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने जताया आक्रोश
एसीएम व सीआईटी पर उत्पीड़न का आरोप
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद में टिकट चेकिंग स्टाफ के उत्पीड़न को लेकर आक्रोश थम नहीं रहा।रेलकर्मियों ने मंगलवार को डीआरएम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने एसीएम, सीआईटी के खिलाफ नारेबाजी की।एनआरएमयू और टिकट चेकिंग स्टाफ ने उत्पीड़न पर गरजे। यूनियन ने एसीएम एचएस मीना और सीआईटी भावेश शर्मा के खिलाफ अनुशासन के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।कहा कि सीटीटीआई सुरेन्द्र सिंह को टारगेट किया गया। नरमू के अनुसार 18 सितंबर को पंजाब मेल की घटना में जीआरपी थाने में बंद कराने की धमकीं मिलीं।
आरोप लगाया कि दोनों अधिकारी नियमों के विपरीत ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर ड्यूटी निभा रहे चेकिंग स्टाफ को परेशान कर रहें हैं।कहा कि इस तरह की जांच विजिलेंस विभाग के दायरे में आती है।
प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रशासन से साथी कर्मियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।धरने की अगुवाई यूनियन के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने की।इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद,श्योराज सिंह, आइवन एडीशन,दीपक यादव, नरेन्द्र त्यागी, देवेन्द्र कुमार, नफीस खान,मंजू बिष्ट, मोहित गुप्ता, मनोज शर्मा,राकेश बलोदी,अमित भागवत मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी रहें।
