विवि प्रशासन अधिवक्ता ने कहा-रिकार्ड रामपुर कार्यालय में जमा,डीएम से मांगा नक्शे की फाइलें
शुक्रवार को मंडलायुक्त कोर्ट में हुईं सुनवाई,अब अगली तारीख पर होगी सुनवाई
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रामपुर में सपा नेता मो.आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर मुरादाबाद में कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई हुई।अदालत में विश्व विद्यालय से जुड़े नक्शे व अन्य रिकार्ड पर सुनवाई हुईं।
कमिश्नर कोर्ट में विवि ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जुनैद एजाज ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि कोर्ट की ओर से विश्वविद्यालय से संबंधित रिकार्ड व प्रपत्र मांगा गया,वह सभी रिकार्ड डीएम रायपुर कार्यालय जमा है। इससे रामपुर डीएम से संबंधित विश्वविद्यालय के रिकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं।
विवि की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि 27 भवनों के नक्शे रामपुर में लोनिवि के अधिशासी अभियंता और रामपुर के सहायक श्रमायुक्त लेबर सेस की जांच के लिए दिए गए थे।विभागों ने इसे सही पाया और अपनी रिपोर्ट डीएम रामपुर को भी प्रेषित की थी। लिहाजा रिकार्ड डीएम रामपुर से मांगा जाएं।
अधिवक्ता का कहना है कि मंडलायुक्त की ओर से पहले रिकार्ड तलब नहीं किया।आज कोर्ट में बताया कि डीएम रामपुर उनके नक्शे की प्रतियां नहीं दे रहे है।इस पर रामपुर विकास प्राधिकरण के शासकीय अधिवक्ता दिनेश चौहान को निर्देश दिए कि यदि कोई रिकार्ड विश्वविद्यालय ने डीएम रामपुर को उपलब्ध कराया है तो वह उसकी सत्यापित प्रतियां जारी करें। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के पास जो भी रिकार्ड उपलब्ध हो वह कोर्ट में पेश करें।
