रेल मंडल में चल रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान
मंडल में 2 हजार पानी की टंकियों का सफाई कार्य पूर्ण
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रेल मंडल में यात्रियों को अब और भी स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।रेल प्रशासन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंडल में स्थापित दो हजार पानी की टंकियों की सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया। मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति होगी।
रेल प्रशासन स्टेशन परिसरों में बेहतर स्वच्छता के मद्देनजर व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी व साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार मंडल के स्टेशनों पर 2,000 पानी की टंकियों की सफाई का कार्य अगस्त माह में शुरू हो गया। ्उनका कहना है कि सफाई कार्य पूर्ण हो गया है।कहा कि टंकियों की सफाई का उद्देश्य स्टेशनों पर होने वाली जलापूर्ति को टैप के माध्यम से यात्रियों को शुद्ध जल मुहैया कराना है।बताया कि अभियान के तहत स्टेशनों पर पेयजल स्थल प्लेटफॉर्म,वेटिंग हाँल और अन्य स्थानों पर भी स्वच्छता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

सात दिन में 732 पानी के सैंपल–
मंडल में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच भी की गई।इस अभियान में सात दिनों में 372 पानी के सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों की गुणवत्ता परखीं जा रहीं हैं।इसके अलावा मंडल में रेल प्रशासन स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दे रहा है।
