इसी माह दोनों दलों में सीट बंटवारे की गांठ सुलझने के आसार
शेयरिंग से पहले हर सीट की गहराई से समीक्षा
परंपरागत सीटों को छोड़ दोनों दलों के नेता रखेंगे अपने-अपने तर्क
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। 2027 में प्रदेश में विस चुनाव में सपा-कांग्रेस में गठबंधन तकरीबन तय है।नए तेवरों में आई कांग्रेस ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ने के अपने इरादे भी साफ कर दिए है।हालांकि सपा नेतृत्वन अभी इसपर तुरंत सहमत नहीं।
सीट शेयरिंग का दारोमदार प्रत्याशी,क्षेत्रीय समीकरण और पीडीए पर टिका है।सीटों का पेंच सुलझाने के लिए कांग्रेस-सपा में एक टेबल पर शेयरिंग की गुत्थी सुलझाएंगे।अक्तूबर में ही सीटों के बंटवारे पर बड़ी तस्वीर साफ होने का अनुमान है।
यूपी में चुनावी लड़ाई जीतने के लिए कांग्रेस-सपा में अब एक-राय बनने लगी है।असली पेंच सीटों का बंटवारा है।सपा के पिछले चुनावों में सीटों के दावे से कांग्रेस सहमत नहीं।कांग्रेस नेताओं ने साफ कर दिया कि अब गठबंधन बराबरी पर टिकेगा।इस बीच कांग्रेस ने अंदरुनी सर्वे के जरिए अपनी ताकत का आंकलन भी कर लिया है।
पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो कांग्रेस ने ‘पोटेंशियल’ (मजबूत क्षमता) वाली सीटें चिन्हित की है।इसके तहत ही शेयरिंग में 150 सीटों पर उसका दावा है।सीटों का गणित सुलझाने के लिए दोनों दलों के नेता एक टेबल पर बैठेंगे।जिसमें सीट पर कैंडीडेट ही नहीं वहां के समीकरण को जोड़कर शेयरिंग पर फैसला होगा।देखा जाएगा कि प्रत्याशी के अलावा जीत का प्लस क्या है? जानकारों की माने तो कांग्रेस ने वेस्ट यूपी से पूर्वांचल तक सभी जगहों पर अपना होमवर्क कर लिया है।
कांग्रेस की बढ़ी अंदरुनी ताकत,कई वरिष्ठ अधिकारी व नेता शामिल
मुरादाबाद।कांग्रेस में इस बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी है।प्रदेश व अन्य संगठनों में बदलाव के बाद पार्टी ने संगठन अभियान के जरिए जिला व शहरों पर संगठन की थाह भी ली।संगठन के अलावा विस चुनाव के लिए अधिकारियों की बड़ी लॉबी को जोड़ा गया।इनमें डेढ़ दर्जन आईएएस- आईपीएस भी शामिल है।इसके अलावा हर सीट पर पहले से ही मजबूत दावेदारों के जुड़ने से पार्टी का कुनबा बढ़ गया। कांग्रेस नेतृत्व अब दम ठोंककर अपनी चिन्हित की गई सीटों की शेयरिंग पर टिका है।
पार्टी प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि पार्टी में कई पुलिस व प्रशानिक सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी जुड़े है।इसके अलावा मुजफ़फनगर समेत अनय जगहों पर कई मजबूत नेताओं को जोड़ा गया है।सीटों का बंटवारा अब बराबरी के आधार पर ही होगा।
सपा के दावों को तर्को से काटेगी कांग्रेस
कांग्रेसी सूत्रों अनुसार सीट शेयरिंग पिछले चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर होगी। लोकसभा व विस चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना आधार तैयार किया है।पिछले चुनावों में कब कब किस सीट पर कौन विधायक चुने गए।पार्टी जानकारों की माने तो प्रदेश में जीती लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का तीन तीन सीटों का दावा जताने का इरादा है। वेस्ट यूपी में कांग्रेस का सहारनपुर,मेरठ, मुरादाबाद व अमरोहा लोस सीटों पर बड़ा दावा है। जबकि सपा-कांग्रेस ने 2024 का लोस चुनाव मिलकर लड़ा था।
शेयरिंग आसान भी नहीं
यूपी में खासकर पश्चिम जिलों में सीटों का बंटवारा थोड़ा मुश्किल भरा है।कई सीटें हैं जहां सपा और कांग्रेस का दबदबा है। मुरादाबाद में कांग्रेस महापौर और निकाय चुनाव को आधार बनाएंगी।
मुरादाबाद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर का कहना है कि चुनाव को लेकर सपा व कांग्रेस में आपसी सहमति बनी है। सीटों के बंटवारे पर दोनों दल अपने ढंग से सर्वे करा रहे हैं।इस माह के अंत तक गठबंधन पर अंतिम सहमति बनने के आसार है।
