संगठन की जिला बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।गुरुवार को शिव सेना की एक होटल में हुईं बैठक में कई प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।विशेषकर 180 यात्रियों को बचाने में भारतीय पायलट स्मिथ मच्छार के शौर्य को सराहा गया। बैठक में पायलट को भारत रत्न की उपाधि देने की भी मांग की गई।बैठक की शुरुआत ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के उद्घोष के साथ शुरू हुईं।
बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा तुम संघर्ष करो हम आपके साथ है, का नारा लगाया। छत्रपति शिवाजी महाराज,बालासाहेब ठाकरे के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।इसके विरोध में शिव सेना शुक्रवार शाम को भाजपा के बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। जिला प्रमुख ने जनसमस्याओं को लेकर भी संगठन कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाने का भी आह्वान किया।

इसके अलावा जिला प्रमुख ने भारतीय मूल के पायलट के गौरवपूर्ण कार्य के लिए साहस की प्रशंसा भी की।इस दौरान शिवसेना ने मांग की कि 180 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट को भारतीय रत्न दिया जाए।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह,अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, मयंक सैनी,जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, राहुल,कैलाश,दीपक, सुरेश सैनी,विशाल सैनी,विनोद,उमेश ठाकुर, पंकज पाल, तिलक राज शर्मा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह ने किया।
