विवादों में फंसे शहर अध्यक्ष ग्रीश भंडूला
पार्किंग ठेका समेत तमाम आरोप, मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने फोड़ा आरोपों का बम
सभी मामलों में जांच मांग,प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सत्तारुढ़ दल में अंदरुनी असंतोष अब खुलकर सामने आने लगे है। भाजपा शहर अध्यक्ष ग्रीश भंडूला के खिलाफ पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने मोर्चा खोल दिया।अध्यक्ष पर वित्त समेत 22 बिन्दुओं पर गंभीर आरोप लगाए।भाजपा में राहुल सेठी के सियासी बम से न केवल भाजपा पर गहरी हलचल है बल्कि आरोपों से अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो गया।
पूर्व मीडिया प्रभारी ने पार्टी पदाधिकारियों से सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजते हुए भाजपा प्रभारी बने विनोद तावड़े से लेकर पश्चिमी उप्र प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को शिकायती पत्र भेजा है।
जबकि दूसरी ओर भाजपा शहर अध्यक्ष ग्रीश भंडूला ने सभी आरोपों को गलत व बेबुनियाद करार दिया।कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। पार्टी डोनेशन से रकम निकालने व अन्य बिंदुओं पर पार्टी पूछेंगी तो जवाब देंगें।
मुरादाबाद में भाजपा का शहर अध्यक्ष ग्रीश भंडूला 16 मार्च,25 को बने। उनके मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने गंभीर आरोप जड़े है। यह पहला मौका है कि अनुशासित माने जाने वाली पार्टी में असंतोष उभरा हो।सवा साल में ही पार्टी अध्यक्ष गहरे विवादों में है।इनमें कई आरोप चौंकाने वाले है।
पूर्व मीडिया प्रभारी राहुल सेठी का कहना है कि पार्टी से बीस साल पहले जुड़े विभिन्न पदों पर तैनात रहे।पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय शर्मा के बाद ग्रीश भंडूला के कार्यकाल में भी मीडिया का दायित्व उन्होंने संभाला।पर 19 सितंबर को सोशल मीडिया समेत अन्य संगठन में अचानक फेरबदल कर मीडिया की जिम्मेदारी भरत टंडन व अर्चित गुप्ता को दी गई।बेवजह का फेरबदल उन्हें रास नहीं आया। पार्टी में अपनी बात कहनी चाही।
अध्यश पर उंगली उठने पर भी पार्टी नेता चुप
दरअसल शहर अध्यक्ष के पार्किंग ठेका समेत अन्य मामले खुलने लगे तो वह खुद को असहज महसूस करने लगे।अध्यक्ष पर उंगली उठने के बाद भी खामोशी पूर्व प्रभारी इस्तीफे के यहीं कारण बनीं।
‘मेरा उद्देश्य व्यक्ति विशेष को व्यक्तिगत रूप से नुकसान नहीं है, बल्कि संगठन की वास्तविक स्थिति, कार्यकर्ताओं की भावनाओं व अगले चुनावों की दृष्टि से जमीनी परिस्थति को सामने रखना है।‘-राहुल सेठी पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा।
प्रमुख आरोप--परिवारवाद एवं महानगर कार्यकारिणी,पार्किंग के ठेकों से उगाही,महिलाओं का संगठन में कम प्रतिनिधित्व, ठेकेदारी से संबंधित शिकायतपार्टी कार्यक्रमों में खानापूर्ति, पार्टी डोनेशन व 7,500 प्रतिमाह निकालना,मतदाता सूची एवं Form-6 का कार्य, वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा,कार्यालय की कार्यप्रणाली,नन्हे चौधरी से सरेराह गाली गलौच विवाद आदि।
