पार्टी की सीईसी के खिलाफ मुकदमा व गिरफ्तारी की मांग
सपा का 2 से 8 अक्तूबर तक लोकतंत्र व वोट बचाओ अभियान
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। वोट चोरी के मुद्दे पर सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चला रही है।सपा ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च शुरु किया है।जिसमें पार्टी ने सीईसी के खिलाफ मुकदमा व गिरफ़्तारी की मांग करेंगी। 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में जिला स्तर पर मार्च और बैठकों में रणनीति बनेगी।
सपा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि इन महापुरुषों ने सत्य, अहिंसा, सौहार्द और मानवता के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही शांति, भाई चारे, सच्चाई व मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दीं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज गांधी जयंती से आठ अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च कार्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम जारी किया है।इसके तहत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे व सीईसी को हटाने, मुकदमा चलाने व उनकी गिरफ्तारी की मांग प्रमुख है। इसके तहत पार्टी सभी विस क्षेत्रों में वोट बचाओं-देश बचाओं मार्च आयोजित करेगी।तीसरे दिन जिला स्तर पर बड़े स्त र पर मार्च आयोजित होंगे।

जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भाजपा व प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमले बोले।कहा कि सरकार व भाजपा चुनाव आयोग का लगातार बचाव कर रही है।इससे उसकी मिलीभगत साफ है।सपा ने श्रीराम मंदिर के चढ़ावे व चंदे में गड़बड़ी के अलावा वोट कटने, अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाए। जबकि सपा ने यूपी में विभिन्न उपचुनाव बड़े पैमाने पर बेईमानी बरती गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वर्ष 2017 पार्टी इसे समझ नहीं पाई पर 2022 के विस चुनाव में बड़ी संख्या में सपा समर्थकों के वोट काटे गए। अब वोट चोरी व चुनावी घोटालों की खबरें प्रमुखता से सामने आने लगी हैं।जनता भी सच्चाई समझ रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष,शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, वसीम कुरैशी,प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, वेदप्रकाश सैनी, योगेंद्र यादव,लाखन सिँह सैनी,चौ. चौधरी अमानुल्ला खान, विजयवीर यादव,अजय सैनी, हरपाल सैनी, बीके सैनी, बालकिशन शर्मा,संजीव चौधरी, अशोक सैनी, सतेंद्र चौधरी,कमरुजमा सैफी,राशिद हुसैन,जिगरी मलिक, गोल्डी शर्मा,राजेश्वरी यादव, मो नसीम,मसरूर हसन आदि रहे।
