कांग्रेस के जिला-शहर इकाई ने कैंप कार्यालयों में की विचार गोष्ठी
कांग्रेस वक्ताओं ने किया याद,मार्ग पर चलने का अनुसरण
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसी मौके पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की आज जयंती पर याद किया।
शुक्रवार को जिला कमेटी ने कोठीवाल नगर में कैंप कार्यालय में आजादी आंदोलन में बापू की भूमिका आज भी प्रासंगिक बताया। वही लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान जय किसान’ नारे को देश के विकास व आत्म निर्भरता के लिए प्रेरणा स्रोत माना।जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने पासी समेत 200 जातियों को आदतन अपराधी कानून से बाहर कराए जाने के लिये पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी को याद कर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने किया।
कार्यक्रम में श्यामबाबू वाल्मीकि,विवेक अग्रवाल,मो.अब्बास, विजयराज सैनी,अशरफ अली,राजेन्द्र वाल्मीकि,शकील सैफी, सीपी सिंह, अंकुर गौतम,शरीफ आजाद, अनुराग शर्मा,राजीव शर्मा,नासिर सलमानी,अजीम क़ुरैशी रहे।

जबकि शहर इकाई की ओर से भूड़ा चौराहा कैंप कार्यालय पर राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर विचार संगोष्ठी की गई। वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी।
शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने तीनों महापुरुषों के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रपिता का नाम सत्य और अहिंसा के रुप में दर्ज है।जबकि तीसरे स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक का भी जन्म आज ही के दिन हुआ।इलाहाबाद मे जन्मे पासी जी 1946 में भारत की संविधान सभा के सदस्य चुने गए।फूलपुर व अन्य लोस क्षेत्रों से 1952 से 1967 तक सांसद के रुप में सेवा की।उनका 21 जुलाई, 1978 में निधन हुआ।
कार्यक्रम में अनुभव मेहरोत्रा,नज़ाकत ठेकेदार, मुशाहिद चौधरी, जमीर अंसारी,गोसिया साबिर,महफूज राजा, रिजवान रईस, अफ़सर ख़ान, मो शरीफ, अनवर मुमताज,अनुराग शर्मा,दानिश क़ुरैशी, सफदर नियाज़ी, नदीम गुड्डन, बन्ने पहलवान आदि रहे।
