शिक्षकों के सम्मान व अधिकार के लिए जारी रहेगा संघर्ष
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डा. सुनीत गिरी ने भरा नामांकन
शिक्षक ने शिक्षकों की हितों की रक्षा का आश्वासन
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन भरा।इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक व संगठन के पदाधिकारी रहे।
मुरादाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल सोती ने शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने मुरादाबाद के शिक्षक का नामांकन पत्र तैयार किया। इसके बाद तमाम शिक्षकों का समूह बरेली के लिए रवाना हो गया।नामांकन पत्र भरने से पहले बरेली में बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मुरादाबाद व बरेली मंडल में आने वाले सभी जिलों से शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक हुई।बैठक में शिक्षकों की समस्याओं,उनके अधिकारों व सरकार की शिक्षक संबंधी नीतियों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं।शिक्षक संघ के प्रत्याशी डॉ सुनीत गिरी ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े बिन्दु आज भी सरकार के सामने मजबूती से उठाए जाने की जरुरत है।शिक्षकों के मान सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को ग्रेच्युटी, प्रोन्नत,चयन वेतनमान समेत अन्यय लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जानकार शिक्षक का प्रतिनिधित्व जरुरी है।उनका कहना था कि शिक्षक समाज की आवाज को विधान परिषद में मजबूती व तर्क के साथ उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा व संचालन बरेली मंडल के मंडलीय मंत्री डॉ. नरेश सिंह ने किया।
इस दौरान डॉ. जीपी सिंह, रविन्द्र शर्मा,प्रेम सिंह,बालक राम,अतुल पंडित,रणविजय सिंह,संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पाठक समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
