मंडल भर में रेल यूनियन ने चलाया जन-जागरण अभियान
डीआरएम दफ्तर पर कर्मचारियों के विरोध की गूंज
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में निजीकरण व आउट सोर्सिंग का मुद्दा गूंजा। सोमवार को NRMU/AIRF के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) ने मुद्दों पर विरोध स्वरुप विशाल रैली निकाली व जमकर नारेबाजी की।मुरादाबाद मंडल की सभी 18 शाखाओं में यूनियन ने एक स्वर में जनजागरण अभियान भी चलाया।
केन्द्रीय महामंत्री के आह्वान पर नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे व मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग व निजीकरण की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने जनजागरण अभियान चलाया।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मंडल की 18 शाखाओं पर रेलकर्मियों ने एकजुटता के साथ विरोध दर्ज कराया।
जबकि मुरादाबाद में सभी पांचों शाखा-मेन,सी एंड डब्ल्यू,हेड क्वार्टर, लोको व मुरादाबाद की स्टेशन शाखा के पदाधिकारी व कर्मियों ने जनजागरण अभियान चलाया और विरोध प्रदर्शन किया।
इसी के क्रम में डीआरएम (DRM) कार्यालय परिसर में विशाल रैली निकाली। हाथों में नीतियों के खिलाफ तख्तियां और NRMU के झंडे लिए कर्मियों ने आउटसोर्सिंग व निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर हुई सभा में मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद खां ने निजीकरण के दुष्प्रभावों को भी बताया। चेताया कि NRMU/ AIRF नीति को हर्गिज बर्दाश्त नहीं करेंगी।नीतियां वापस न लेने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलेगा।
धरना प्रदर्शन में सहायक मंडल मंत्री श्योराज सिंह, दीपक यादव, देवेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार, मंजू बिष्ट,नफीस अहमद,राकेश बलौदी, समीर माथुर, शुभम भंडारी, विजेंद्र कुमार बंटी, प्रवक्ता देवेंद्र ठाकुर, अंशुल गुर्जर, NRPCB के उप-सभापति सुनील सिंह समेत तमाम कर्मचारी रहे।
