एसआईआर में गड़बड़ियों के आरोप में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने वोट चोर की गिरफ्तारी की भी मांग
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च निकाला।सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सीईसी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने चौराहे पर राष्ट्र गान गाकर वोट रक्षा के संकल्प लेकर मार्च का समापन हुआ।
विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर)में गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस ने देश भर में विरोध का आहृवान किया था।इसी क्रम में मंगलवार को मुरादाबाद के कांग्रेसियों ने सीईसी के खिलाफ पैदल मार्च निकाला।बुध बाजार में कोठीवाल नगर में कैंप कार्यालय से जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के नेतृत्व में मार्च टाउन हाल से होकर आ जीएमडी ताड़ीखाना, कोर्ट रोड होता हुआ गुरहट्ठी कार्यालय पर जाकर रुका। इस दौरान पूरे मार्ग पर कांग्रेसी सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए चले।कांग्रेसियों के मार्च के दौरान भारी पुलिस फोर्स भी रहा।
गुरहट्ठी पर चौराहे पर जिलाध्यक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर की आड़ में वोट चोरी करने का आरोप लगाया।मांग की कि सीईसी के खिलाफ कार्यवाही न होने तक आंदेालन चलाए जाने का ऐलान किया।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।सीईसी पर वोट चोर का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। कहा कि कार्यवाही न हुई तो आंदोलन थमेगा नहीं।
इस दौरान पूर्व विधायक फूल कुंवर,वरिष्ठ नेता अजय सारस्वत सोनी,असद मौलाई,अनुभव मेहरोत्रा,अनूप दुबे,जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक, विजयराज सैनी, राजेश पाल, नदीम अंसारी,राजेश पाल, अशरफ अली,अतीक अहमद,श्याम बाबू वाल्मीकि,राजेन्द्र वाल्मीकि,भयंकर सिंह बौद्ध,शिशुपाल जाटव,महफूज राजा, शहजाद खां,मुशाहिद चौधरी,नासिर सलमानी,वसीम अहमद, पुष्पेंद्र चौहान, मुनीर तुर्की,आफताब प्रधान,सुहैल परवेज,अली हसनैन, जावेद नबी,जहीर अंसारी,बन्ने खां,हरीश शर्मा,अनुराग शर्मा, मो अयाज,मुख्तार अंसारी,शकील सैफी,योगेंद्र सिंह रहे।
