रविवार को कमिश्नर,डीएम ने किया था मुआयना
लाइट खराबी से छाया सड़क पर अंधेरा नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्काल हुआ सुधार
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया। मुरादाबाद।

नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक के दखल के बाद शहर की स्मार्ट रोड जगमगा गई।इस रोड पर लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया था।रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के मुआयना किया तो पथ प्रकाश व्यवस्था खराब मिलीं थीं।इस निगम ने गंभीरता से लिया।
मिशन शक्ति व नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर में पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए रविवार को मंडलायुक्त,डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न मार्गो का निरीक्षण किया था।इस दौरान बुध बाजार रोड के कुछ हिस्सों में पथ प्रकाश व्यवस्था बाधित पाई गई।
सोमवार को नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।हालांकि जांच में बंदरों द्वारा केबल लाइन क्षतिग्रस्त करने से पथ प्रकाश व्यवस्था बाधित हो गई। स्मार्ट सिटी ने केबल लाइन को ठीक कर बंद पड़ी लाइटों को चालू कर दिया। जिससे देर शाम बुध बाजार रोड लाइटों से रोशन हो गई।
