शहर में 68 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट, 98 खराब
नगर आयुक्त के तकनीकी कारणों की जांच व ठीक कराने के निर्देश
सार्वजनिक शौचालय बंद पर एजेंसी को नोटिस
त्योहार पर परखीं प्रकाश व्यवस्था
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दशहरा,दिवाली पर्वों पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू हुईं हैं।नगर आयुक्त को कई इलाकों में प्रकाश व्यवस्था खराब मिलीं। करीब सौ स्ट्रीट लाइट बंद मिलने से नगर आयुक्त खफा हुए। कांठ रोड पर सार्वजनिक शौचालय भी बंद मिले। संचालन एजेंसी को नोटिस जारी किए गए हैं।मंगलवार से सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था को परखने की शुरुआत हुई।
नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने अन्य निगम अधिकारियों के संग शहर में विभिन्न मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। पहले ही दिन के निरीक्षण में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं।कांठ रोड क्राइस्ट अस्पताल के पास डेकोरेटिव लाइटें बंद मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
इसकी जियो टैग लोकेशन के जरिए लोकेशन से प्रकाश बिन्दुओं को तत्काल ठीक कराने के आदेश दिए।इसके अलावा इंपीरियल तिराहे से प्रभात मेडिकल तक सात से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब मिलीं।

इसके अलावा दर्जियान, मझोला, नागफनी में हाजी नैब की मस्जिद समेत करीब 98 जगहों पर स्ट्रीट लाइट, डेकोरेटिव लाइट खराब मिलीं। नगर आयुक्त ने इन्हें तत्काल ठीक के निर्देश दिए। इसके अलावा कांठ रोड पर सार्वजनिक शौचालय के बंद मिलने पर संबंधित संचालन एजेंसी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
नगर आयुक्त ने सभी अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्तों को अपने अपने क्षेत्रों में नियमित दौरा कर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए।कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
नगर आयुक्त के संग अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार,पर प्रकाश अभियंता अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी भी रहें।
