हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस के अभद्र व्यवहार पर मुरादाबाद में वकीलों ने रोष जताया। बार एसोसिएशन व वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस के रवैए पर गहरी आपत्ति जताई।जुलूस की शक्ल में निकले वकीलों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
इससे पहले मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से बार सभागार में दिल्ली में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताई।सभा में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं संग सुप्रीम परिसर व उसके पास क्षेत्र में दिल्ली पुलिस-प्रशासन द्वारा अभद्र व्यवहार वगैर-न्यायिक रूप से बंधक बनाए जाने का विरोध जताया गया।
वक्ताओं ने पुलिस के द्वारा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की।बाद में बार एसोसिएशन और वकीलों ने डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान बार अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि जब देश के सर्वोच्च न्यायालय में देश के प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक और मौलिक अधिकार की रक्षा करने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सरकार में सुरक्षित नहीं हैं।और अपनी बात कहने की आजादी ही नहीं है।तो आम आदमी का क्या होगा।सभा का संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।
इस दौरान राकेश जौहरी, राममोहन श्रीवास्तव,सफदर अली, अंजार हुसैन,आवरण अग्रवाल,जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडे, रमेश बिश्नोई, हेमंत कौशिक,सुरेंद्र सिंह,आसिफ,आबिद अली, अभिनव गुप्ता,फिरोज आलम,पंकज शर्मा आदि अधिवक्ता रहे।
