व्यवस्था में खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।स्मार्ट सिटी में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने शौचालयों की हालत जानीं।
नगर आयुक्त ने आम लोगों के अलावा नवरात्रि पर्व पर महिलाओं के लिए बने पिंक शौचालय में भी। सफाई व्यवस्था को परखा। हालांकि प्राथमिक रूप से शौचालय व्यवस्था ठीक रही।अलबत्ता नगर आयुक्त ने नियमित सुधार व स्वच्छता व्यवस्था को बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार सुबह ही नगर आयुक्त संग नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत निगम का अमला शौचालय पर पहुंच गए। बुध बाजार और सिविल लाइंस में सार्वजनिक और पिंक टाँयलेट का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्थाएं परखीं।
इस दौरान नगर आयुक्त ने शौचालयों में स्वच्छता,साफ सफाई और मौजूदा सुविधाओं का भी बारीकी से जाएजा लिया। नगर आयुक्त ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित सफाई और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। ताकि वहां आने वाले लोगों और महिलाओं को किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।नगर निगम के अधिकारियों के दौरे से स्वास्थ्य विभाग भी हलचल मची रही।
