विजयी दशमी के मौके पर संगठन का विधिपूर्वक शस्त्र पूजन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।विजयदशमी के पर्व पर शिव सेना ने जिले व शहर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधिवत तरीके से किया।शिव सेना पदाधिकारियों ने विधि पूर्वक शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसेना शस्त्र पूजन कार्यक्रम में संकल्प लेती है। कहा कि शस्त्र पूजन के साथ संकल्प लिया गया कि शिव सैनिकों और युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिवसेना महानगर में पं. ब्रह्मदेव द्विवेदी द्वारा गीता पुरम पार्क में बिलारी व ठाकुरद्वारा में सत्र परीक्षण कार्यक्रम हुआ।इस मौके पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने ‘जय भवानी जय शिवाजी के जय घोष’ के साथ हर्षोल्लास से कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम में कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय शिबू पांडे, रोशन लाल सैनी,रविंद्र आर्य,आकाश सिंह,टोनी सहगल,सरदार इंद्रजीत सिंह,मयंक सैनी,उमेश ठाकुर, सुरेश सैनी,तिलक राज शर्मा,विशाल सैनी,दीपक समेत पदाधिकारियों ने विधि विधान से शस्त्र पूजन किया।
