जबकि जिले में 60 मतदान केंद्र बढ़ने का प्रस्ताव
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी होने पर बूथों का सत्यापन
26 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में शुरुआती तैयारियां होने लगीं हैं। एक बूथ पर 12 सौ से अधिक मतदाताओं के मानकों पर नए सिरे मतदान केंद्र व बूथों का निर्धारण किया जा रहा है।
नई प्रभावित सूची में जिले में बूथों की संख्या कम होगी।अब तक सर्वाधिक बूथ वालीं मुरादाबाद शहर विस सीट पर 11 बूथ घट गए हैं। 561 की बजाय इस बार कुल बूथ 550 होंगे। पर मतदान केंद्र बढ़े हैं।चुनाव के लिए जिले में मतदेय स्थलों का नए सिरे से गठन किया जा रहा है। एक बूथ पर अमूमन 1200 मतदाताओं के मानकों के आधार पर जिला प्रशासन ने प्रस्तावित सूची बनाई है।
जानकारी के अनुसार जिले में मतदान केंद्र और बूथों का खाका खींचा गया है।जिले में सभी छह विस सीटों पर 19 बूथों की संख्या कम हो गई। पहले 2690 बूथ थे। अब यह संख्या 2671 हो गई है।
कांठ,ठाकुरद्वारा व बिलारी में बूथ बढ़ गए।कांठ विधानसभा में 4, ठाकुरद्वारा में दो व बिलारी में चार बूथ बढ़े। पर मुरादाबाद शहर में 11,देहात में 14 बूथ कम हुए।पूरे जिले में अलग-अलग विस क्षेत्रों में 29 बूथ घटे पर 10 बूथ बढ़ने से कुल 19 बूथों की संख्या कम हुई। हालांकि प्रशासन ने बूथों के प्रस्तावित निर्धारण के बाद 26 अक्टूबर तक इस पर आपत्तियां मांगी है। आपत्तियों पर निस्तारण 28 दिसंबर तक पूरा होगा।
