मचा हड़कंप –
नगीना स्टेशन के पास देर रात की घटना
कोच में फायर इंस्टीग्यूशर का पाउडर मिला,जांच जारी
मंडल मुख्यालय पर खलबली,आग का कारण साफ नहीं
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस (14674) का स्लीपर कोच आग की चपेट में आ गया।इससे कोच में यात्रियों में घबराहट फैल गई।आग से कोच में बैठे यात्री नीचे उतर गए। घटना की सूचना मंडल मुख्यालय पर भी खलबली मच गई।रेल प्रशासन का कहना है कि आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है।
शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में आग की घटना देर रात सवा ग्यारह बजे की है।नगीना में कोच में आग से यात्री भी घबरा गए।और सामान छोड़कर नीचे उतर गए। सूचना मिलने पर सिविल पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
इस दौरान ट्रेन को काफी देर तक रोका गया। मुरादाबाद में ट्रेन तीन घंटे की देरी से पहुंची।शहीद एक्सप्रेस मुरादाबाद में रात पौने तीन घंटे लेट पहुंची।
मुरादाबाद मंडल में सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि आग कैसे लगी,इसकी जांच की जा रही है।अलबत्ता घटना के बाद सभी संबंधित अधिकारियों ने जांच की। यात्रियों की सुरक्षा को ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच भी जोड़ा गया है। ताकि यात्री सुरक्षित सफर कर सकें। घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।कोच की जांच भी की जाएगी।
