सम्मेलन में संगठन के संपर्क प्रमुख समेत अन्य वरिष्ठ नेता लेंगे भाग
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने भी राजनैतिक सक्रियता बढ़ाने की कवायद तेज कर दीं है।शिवसेना का पश्चिमी उत्तर प्रदेश सम्मेलन मुरादाबाद में 15 नवंबर को होगा। स्थानीय नेता व पदाधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी।बुधवार को शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने ग्राम दौड़-बाग में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की गई।बैठक में कार्यक्रम को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिवसेना जिला प्रमुख ने संबोधित किया।बताया कि शिवसेना दीपावली के बाद 15 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सम्मेलन मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मेलन में शिव सेना के संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर,सांसद अनिल देसाई साहब समेत बड़ी संख्या में अन्य शिव सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला प्रमुख, महानगर प्रमुख के अलावा पदाधिकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के परीक्षण शिविर में सम्मिलित हो होंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव,अरुण ठाकुर,विक्की कश्यप,महेश सिंह,प्रदीप, हरि सिंह, राजीव सक्सेना,हरी बाबू,डॉ महेश, डॉ ओंकार समेत अन्य पदाधिकारी और शिव सैनिकों ने हिस्सा लिया लिया।
