लाइनपार में पूर्वांचल वासी संस्था की ओर से ही शुरु हुईं नहाए खाएं परंपरा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई। शुक्रवार को पूर्वांचल की महिलाओं ने पहले दिन की परंपरा का निर्वाहन करते हुए महापर्व की शुरुआत की।
लाइनपार में पूर्वांचल का महापर्व छठ आज ‘नहाय खाय’ से शुरू हुआ।इस पर्व में व्रती स्त्रियां लहसन प्याज के बगैर भोजन बनाकर ग्रहण करती है।जिसमे मुख्य रूप से लौकी की सब्जी,चने की दाल,चावल के सेवन की परंपरा है।सभी भोजन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर पकाया जाता है।
नहाय खाए से जुड़ी परम्परा को लेकर महानगर की व्रती महिलाओं से बात की गई। सम्राट अशोक नगर,मिलन विहार,बुद्धि विहार, आदर्श कालोनी, रेलवे कालोनी समेत अनेक महिलाओं ने छठ पर्व की परंपरा के बारे में जानकारी भी दी।इस दौरान मुख्य रूप से उषा चौबे, प्रीति चौबे,शालिनी चौबे,आशा चतुर्वेदी,रेनु चतुर्वेदी, सीमा उपाध्याय समेत अन्य व्रती महिलाए ने महापर्व में व्रत की विशेषता पर प्रकाश डाला।
पूर्वांचल वासी संस्था के सचिव अमित दुबे का कहना है कि छठ पर्व को परंपरा और रीति-रिवाज के साथ मनाने की शुरुआत की गई।16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा।
