अंतरराष्ट्रीय योग दिवस–
पंचायती राज के प्रमुख सचिव अनिल कुमार बने मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में गूंजा योग से स्वस्थ जीवन व निरोगी समाज का संदेश
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हनुमान वाटिका में प्रदेश के पंचायती राज के प्रमुख सचिव अनिल कुमार मुख्य अतिथि बने। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव,नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी व कर्मियों ने सामूहिक रुप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रमुख सचिव ने नगर निगम में विकास कार्यों को सराहा। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर निगम द्वारा विकसित हनुमान वाटिका में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव पंचायती-राज विभाग अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस दौरान नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अधिकारी एवं कर्मचारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों ने योगासन व प्राणायाम कराया। लोगों ने इस दौरान योग को रोज दिनचर्या में अपनाने का संकल्प का लिया।प्रशिक्षकों ने योग से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की भी प्रमुखता से जानकारी दीं।इस दौरान प्रमुख सचिव को नगर आयुक्त ने निगम द्वारा विकसित संविधान साहित्य वाटिका,श्री राम वाटिका और त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय का विस्तृत भ्रमण कराया। प्रमुख सचिव ने निगम द्वारा विकसित अभिनव व जनहितकारी परियोजनाओं की भी प्रशंसा की।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर विकास को सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्र गौरव व जनसहभागिता के साथ जोड़कर नई दिशा दी है।उन्होंने उम्मीद जताई कि नवाचार पूर्ण कार्यो से नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। विकस कार्यो के चलते प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापति हो रहे हैं।
इस दौरान निगम के सभी अधिकारियों के अलावा निर्माण, जलकल समेत अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
