हड़ताव का सातवां दिन
रजिस्ट्री दफ्तर के ई पंजीकरण,व्यवस्था ठेके पर देने का विरोध
सांसद,विधायक के बाद आज भाजपा विधायक धरना स्थल पहुंचे
राजेश भाटिया,हिन्दी लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।रजिस्ट्री दफ्तर के ई पंजीकरण व रजिस्ट्री व्यरवस्थाी ठेके पर दिए जाने का विरोध अब बड़े आंदोलन का रुप ले चुका है।सोमवार को वकीलों की हड़ताल के सातवें दिन भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्तार धरना स्थंल पर पहुंचे।वकीलों ने विधायक को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।विधायक ने आंदोलनकारियों को शासन में वार्ता करने का आशवासन दिया।

ई-पंजीकरण व्यवस्था, रजिस्ट्री कार्यालय के कार्यों को प्राइवेट संस्थाओं को फ्रेंचाइजी के माध्यम से ठेके पर देने का विरोध हो रहा है। मानकीकृत मूल्य सूची जारी करने और 12 माह के किरायानामा-पट्टा अभिलेखों की व्यवस्था को पूर्णतया ऑनलाइन और डिजिटल स्टांपिंग व्यवस्था लागू एवं निबंधक मित्रों की नियुक्ति को लेकर वकील व व्यववसाय से जुड़े कातिब,स्टांप वेंडर समेत तमाम लोग हड़ताल पर है।
यूपी में नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू किए जाना है।शासनादेश के खिलाफ बार एसोसिएशन व वकील व अन्य लोग रजिस्ट्री कार्यालय पर बेमियादी धरना दे रहे है।कचहरी में हड़ताल का आज सातवां दिन है।हड़ताल के चलते मुरादाबाद सपा सांसद रुचि वीरा,कांठ विधायक कमाल अख्तर पहुंचें।
सोमवार को भाजपा विधायक रितेश गुप्ताद धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता व अन्य वकीलों ने विधायक को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
महासचिव ने बताया कि विधायक ने उनकी बात सुनकर मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान अजय बंसल, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, मलिक अंसारी, अंजार हुसैन, रमा पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी.पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना, अभिषेक भटनागर, सुनील कुमार सक्सेना, दीपिका वर्मा, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, त्रिलोक चंद्र दिवाकर, राजेश दयाल,सौरभ चक्रवर्ती आदि अधिवक्ता के अलावा स्टांप वेंडर एसोसिएशन के नितिन रस्तौगी, हरिराम, कातिब एसोसिएशन के प्रदीप कुमार रस्तोगी, नदीमुद्दीन, विनय गुप्ता, दुलहा खान, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा आदि रहे।
