धरना स्थल पहुंचे सपा विधायक,कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपें ज्ञापन
10 वें दिन पहुंचा वकीलों का आंदोलन, बुधवार को भी नहीं हुए रजिस्ट्री, बैनामें
रजिस्ट्री कार्यालय प्रकरण
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
रजिस्ट्री दफ्तर में डिजिटल व्यवस्था को लेकर धरना दे रहे वकीलों को राजनैतिक व किसान आदि संगठनों का साथ मिला। आंदोलन के दसवें दिन रजिस्ट्री दफ्तर पर धरना स्थल पर सपा विधायक नासिर कुरैशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा एनसीपी व भाकियू संगठनों ने समर्थन दिया। रजिस्ट्री दफ्तर में डिजिटल व्यवस्था को लेकर वकील, स्टांप वेंडर समेत जुड़े लोग धरना दे रहे है।

ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ वकीलों का धरना बुधवार को भी जारी रहा।हड़ताल व रजिस्ट्री दफ्तर पर तालाबंदी होने से रजिस्ट्री व बैनामे नहीं हो सकें।इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजसव का नुकसान हो रहा है।धरना स्थल पर डटे अधिवक्ता निजीकरण वापस लिए जाने की मांग कर रहे है। रजिस्ट्री कार्यालय में दस दिन से काम बंद है।

बुधवार को सपा विधायक नासिर कुरैशी, शहर कांग्रेस अध्याक्ष हाजी जुनैद इकराम के अलावा राष्ट्रकवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) यूपी के संगठन महासचिव सरदार भूपेंद्र सिंह सेठी एडवोकेट ने भी वकीलों को समर्थन दिया। महासचिव ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को अधिवक्ताओं की समस्याओं की जानकारी दी है। भाजपा सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मामले का हल का आश्वासन मिला है। आंदोलन में भाकियू (तोमर) ने कहा कि जहां जरुरत होगी वहां यूनियन उनके साथ खड़ी है
धरना स्थल पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार रोज नए कानून बनाकर गरीबों से उनका व्यवसाय छीनकर पूंजीपतियों को सौंप रही है। महासचिव कपिल गुप्ता ने कहा कि आंदोलन को दस दिन हो गये लेकिन सरकार सोई हुई है।चेतावनी दी कि आदेश वापस न हुए तो रजिस्ट्री कार्यालय में कोई कार्य नहीं होगा।
इस दौरान आवरण अग्रवाल, आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, मलिक अंसारी, अंजार हुसैन, आदेश श्रीवास्तव, हाजी अमीरुल हसन जाफरी, आदित्य श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण द्विवेदी,आशुतोष त्यागी, संजीव राघव, नासिर हुसैन, अजय वीर सिंह,विश्वास गुंबर, अजय पाल, राघव गुप्ता, दीपिका वर्मा, , सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर, उस्मान, रिजवान,श्वेता अग्रवाल,नीतू सिंह, प्रियंका रानी समेत अधिवक्ता, स्टांप वेंडर नितिन रस्तौगी,हरिराम कातिब प्रदीप कुमार रस्तोगी, नदीमुद्दीन, विनय गुप्ता आदि रहे।
