28 जून से बरेली से 20 मिनट देरी से होगी संचालित,चंदौसी तक समय में बदलाव
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
रेल प्रशासन ने मंडल में चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों के समय में फेरबदल किया है।बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का बरेली से चलने के समय में फेरबदल किया गया है।ट्रेन बरेली से अब रविवार से बीस मिनट की देरी से चलेगी।चंदौसी तक समय में बदलाव किया गया है। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का भी रामगंगा ब्रिज व बरेली पहुंचने का समय बदला गया है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार रेलगाड़ियों के समय में सुधार के लिए पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।बरेली-दिल्ली पैसेंजर 54075 रविवार से बरेली से अब निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से चलेगी। चंदौसी स्टेशन तक इस ट्रेन का समय बदला गया है।
बरेली से 17:35 बजे चलकर रामगंगा ब्रिज 17:49-17:50 बजे,बशारतगंज 17:58-18:00 बजे, निसोई- 18:07-18:08 बजे, आंवला 18:17-18:22 बजे, रेवती बहोड़ा खेड़ा 18:29-18:30 बजे, करेंगी- 18:38-18:40 बजे, दबतरा 18:48-18:50 बजे, पुरवाखेड़ा 18:58-19:00 बजे, आसफपुर 19:08-19:10 बजे, सिसरका 19:18-19:20 बजे व चंदौसी 19:55 पहुचेंगी। ट्रेन का अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इसी तरह अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन 54351 के समय में बदलाव हुआ है। रेल प्रशासन के अनुसार 28 जून से ट्रेन का रामगंगा ब्रिज 16:45-16:47 बजे व बरेली आने का समय 18:15 बजे होगा।
