ऋण वसूली प्राधिकरण,आयकर न्यायालय स्थापना की मांग
वकीलों की समस्या को बहुमंजिला चैंबरों का भी निर्माण

राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन पर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता ने वकीलों और लोगों की समस्या को लेकर न्यायालयों की स्थापना की मांग की। कहा कि अदालतें खुलने से बड़ी संख्या में वादकारी,लोगों की समस्या का निराकरण होगा।
मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान बार अध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि मुरादाबाद जिले से पहले अमरोहा और फिर संभल जिला अलग होने से न्यायिक कार्य क्षेत्र भी बंटा है। ऐसे में न्यायिक हित में आवश्यक है कि मुरादाबाद में नई अदालतों की स्थापना हो। जानकारी दी कि मुरादाबाद में मंडलीय न्यायालयों की स्थापना हो। बताया कि ऋण वसूली प्राधिकरण से संबंधित मामलों के लिए लोगों को देहरादून जाना पड़ता है।मुरादाबाद डीआरटी की स्थापना से बड़ी समस्या हल होगी।
इसी तरह विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आयकर) न्यायालय की स्थापना से लोगों को इस काम के लिए कानपुर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। मुरादाबाद में आर्थिक अपराध न्यायालय स्थापना की भी मांग की गई।
इस भेंटवार्ता के दौरान बार प्रतिनिधिमंडल ने ई पंजीकरण संबंधी आदेश वापस लिए जाने पर भी मुख्यमंत्री के निर्णय पर आभार जताया।
