राजस्व विभाग की रिपोर्ट में सूची में दोबारा नाम की कोशिश
राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की,जांच शुरु
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भी फर्जी तरीके से मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वाने का मामला सामने आया है।दोनों मामले अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से जुड़े है।राजस्व निरीक्षकों की ओर से इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा कायम कराया गया है।इन आरोपितों में से एक जौनपुर का है।
हाल ही में फर्जी व डुप्लीकेट नामों को हटाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर -विशेष गहन पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया गया।लंबी प्रक्रिया के बाद भी मतदाता सूची में दोबारा नाम दर्ज कराने की कोशिश हुई।सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक (कार्यवाहक) ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई।
आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए आवेदन किया गया। जबकि इन लोगों के नाम पहले से ही अन्य मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज थे।
एफआईआर के अनुसार जांच में तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है कि आसिफ पुत्र अब्दुल जब्बार पर आरोप है कि उनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज था। इसके बावजूद फिर से आवेदन किया गया। इसी तरह खलील अहमद पुत्र जुम्मा पर भी अलग मतदान केंद्र पर नाम होने के बाद भी दोबारा नाम दर्ज कराने का आरोप है। आसिफ पुत्र ईस्म अहमद के खिलाफ भी गलत दस्तारवेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में दोबारा नाम शामिल कराने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग विवेचना अधिकारियों को जांच सौंपी है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच, रिकॉर्ड का सत्यापन व संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करेंगी।
