विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भी सूची में एक वोटर के तीन नाम
शहर सीट पर नाम की अधिक खामियां
जिले की छह विस सीटों पर खामियां, डीएम से सुधार को ज्ञापन,संशोधित सूची की मांग
कलेक्ट्रेट में जुटे सपाई,जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक समेत तमाम कार्यकर्ता
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। आम चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा गरमा सकता है।विस क्षेत्रों की मतदाता सूची में डबल एंट्री मामले में एफआईआर के बाद समाजवादी पार्टी ने पूरे जिले की विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची पर ही सवाल खड़ा कर दिया। मतदाता सूची मे गड़बड़ी से भड़की सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया।आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में तमाम खामियां है।एक ही वोटर का नाम दो से तीन जगहों पर है।

सूची को लेकर विरोध जताते हुए सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। मांग की कि एसआईआर के बाद भी डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम होने की जांच हो और संबंधित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएं। सपाइयों ने सूची संशोधित किए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सिविल लाइंस थाने में में मतदाता सूची में दोबारा नाम जुड़वाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद सपा ने आज अन्य मतदाता सूचियों पर सवाल उठा दिया। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर विरोध जताने के लिए जिले भर से सपा नेता व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।
जिलाघ्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने कचहरी में डीएम कार्यालय पर इकट्ठा हुए।और खामियों पर कड़ा विरोध जताया।सपाइयों ने निर्वाचन आयोग, S I R प्रकिया और फर्जी वोटर बनाए जाने पर जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि निर्वाचन आयोग ने फर्जी व डुप्लीकेट नाम हटाने व सही संशोधित करने के लिए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कराया गया। पर इसके बाद भी मतदाता सूची फर्जीवाड़ा हो गया।

जिले की कांठ, ठाकुरद्वारा,मुरादाबाद देहात,मुरादाबाद शहर, कुंदरकी व बिलारी कार्यरत बीएलओ द्वारा मतदाता सूची तैयार करने में गंभीर अनिमितताएं बरती गई।एक वोटर की आईडी नंबर पर कई मतदाताओं को रजिस्टर्ड करके मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से छीन लिया गया। सपा नेता ने गंभीर मामले में कोताही पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। साथ ही मतदाता सूची में सुधार कर संशोधित किए जाने की मांग की।सपाइयों ने ने सभी विस क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में खामियों को भी ज्ञापन संग जोड़ा।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक हाजी रिजवान, महासचिव फुरकान अली, वेदप्रकाश सैनी,वसीम कुरैशी, आशकार पाशा, जहांउल्ला खां,लाखन सिंह सैनी,अक्षय भटनागर,मोईनुद्दीन, धर्मेन्द्र यादव,प्रेम बाबू बाल्मीकि, राहुल सिंह,विजयवीर यादव, जयपाल सैनी,बीके सैनी, योगेन्द्र यादव, नरेश शर्मा, ब्रजलाल जाटव, बालकिशन शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रशांत सैनी, अफरोज खां आदि रहे।
