समारोह में डॉ. आरसी अग्रवाल,डॉ. उदित व सीए हिमांशु मेहरा सम्मानित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।
महानगर में एल एन एस क्लब प्राचीन की ओर से डॉक्टर्स डे व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शहर में प्रतिष्ठित चिकित्सक व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया।

सेवा,सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को लेकर हुए कार्यक्रम में शहर के तमाम प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।महानगर के एलएनएस क्लब प्राचीन की ओर से हुए सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित डॉक्टर्स व अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की पूर्व डीसीपी सरोज गुप्ता का कहना है कि क्लब प्राचीन की ओर से डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर गरिमा मय भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर डॉ.आरसी अग्रवाल, डॉ.उदित अग्रवाल और सीए हिमांशु मेहरा को उनके उत्कृष्ट सेवाओं, कार्य व समाज के प्रति अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व डीसीपी सरोज गुप्ता के अलावा अध्यक्ष बबीता गोयल,सचिव मोनी भटनागर, कोषाध्यक्ष प्रिया पांडे, अंजना सहगल और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में सभी लोगों ने सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।
