आगरा कांड का विरोध:
गुरुवार को स्टेशन मास्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, हाथ में न्याय की मांग का पोस्टर।
प्लेटफार्म एक से होकर प्लेटफार्म छह तक निकले,गांधी प्रतिमा कैंडल समर्पित
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।आगरा कांड के विरोध में गुरुवार को तमाम स्टेशन मास्टनरों ने अनुशासित ढंग से अपना विरोध जताया।नारेबाजी व यात्री सुविधा व ट्रेन संचालन में बिना बाधा के बीच स्टेशन मास्टर हाथ में मोमबत्ती लेकर निकले।
स्टेशन मास्टरों ने यात्री सुविधा व ट्रेन संचालन में बाधा न हो, इसका ध्यान रखा। स्टेशन परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा पर कैंडल अर्पित कर मार्च पूरा किया।
12 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का लगातार विरोध हो रहा है । गुरुवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के आह्वान के बाद कैंडल मार्च निकाला गया।हालांकि कार्यक्रम को नारेबाजी से दूर रखा गया।यात्री सुविधा व ट्रेन संचालन की बाधा न आए, इसके लिए स्टेशन मास्टरों ने संतुलन से काम किया।

गुरुवार को तमाम स्टेशन मास्टर पॉवर केबिन के पास एकत्रित हुए और हाथ में कैंडल लेकर निकले। प्लेटफार्म एक से होते हुए प्लेटफार्म छह से होकर तमाम स्टेशन मास्टर मुख्य गेट से होते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। और प्रतिमा पर कैंडल अर्पित कर शांति पूर्ण ढंग से मार्च निकाला।
एस्माा के मंडल सचिव कुंवर सिंह नौटियाल का कहना है कि आगरा की घटना के विरोध में आज कैंडल मार्च निकाला गया।कहा कि घटना को लेकर स्टेशन मास्टरों में नाराजगी है।

इसी के चलते गुरुवार को स्टेशन मास्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मुरादाबाद के स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र कुमार समेत तमाम स्टेशनों के स्टेशन मास्टर समेत रेल कर्मचारी मार्च में शामिल रहें।
