जामताड़ा के साइबर ठगों का नया नेटवर्क बना था कटघर क्षेत्र
साइबर पुलिस की कार्रवाई, जामताड़ा गैंग के सदस्यों को पकड़ा
गिरोह अब तक 60-70 लाख रुपये की ठगी की चुके
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। झारखंड के जामताड़ा के साइबर ठगों का नेटवर्क मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र से चल रहा था।मुरादाबाद की पुलिस ने झारखंड के तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। एपीके फाइल भेजकर अब तक 70 लाख रुपये के ठगी करने का अनुमान लगाया गया है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले जामताड़ा गिरोह का खुलासा हुआ है। काफी दिनों से एपीके फाइलें मोबाइल पर आई तो मोबाइल फोन होने लगे।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि साइबर ठगी के मामले बढ़ने पर तलाश शुरु हुई।तब आरोपियों की लोकेशन कटघर के भैंसिया गांव में मिली। साइबर थाने के प्रभारी व टीम ने एक नंबर को ट्रेस किया तो लोकेशन कटघर मिलीं।
पुलिस ने साइबर ठग गुड्डू अंसारी, रफीक अंसारी व करीम अंसारी को गिरफतार कर लिया।गुड्डू जामताड़ा व दो अन्य दुमका के रहने वाले है।प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने जामताड़ा गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने इन लोगों के पास से सात मोबाइल, 33 सिम कार्ड, सात पैन कार्ड व 11 फर्जी आईडी दस्तावेज बरामद किए गए है।
पुलिस के अनुसार आरोपी देशभर में 16 से ज्यादा साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।गिरोह के 60 से 70 लाख रुपये की ठगी किए जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।साइबर पुलिस आरोपियों से अन्य ठगों का नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
