पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया स्टेशनों का वर्चुअल उद्धघाटन
अमृत भारत योजना में बदली स्टेशनों की सूरत
हर्रावाला में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाईं हरी झंडी, धामपुर में विधायक ने शुभारंभ
-हर्रावाला पर 30 करोड़,धामपुर के पुनर्विकास पर 8 करोड़ खर्च
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में अमृत भारत योजना में दो और स्टेशनों का कायाकल्प हो गया। हर्रावाला और धामपुर रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। दोनों स्टेशनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत योजना में मंडल में बिजनौर के बाद दो और स्टेशनों का कायाकल्प हो गया।शुक्रवार को पीएम के आँनलाइन उद्घाटन के दौरान हर्रावाला में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने स्टेशन का शुभारंभ किया।

देहरादून से सटे हर्रावाला स्टेशन के पुनर्विकास से रेलयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन के सुधार पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हुए है।हर्रावाला में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त),सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक रहे।
हर्रावाला के आधुनिकीकरण से आम यात्रियों व लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। योजना से पुराने स्टेशन का कायाकल्प हुआ है।स्टेशन पर हुए कार्यक्रम के दौरान सीएम व राज्यपाल के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री के अलावा डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम महेश यादव समेत तमाम रेल अधिकारी रहे। धामपुर स्टेशन के आधुनिकीकरण का फायदा यात्रियों को मिलेगा।

स्टेशन पर सुविधाएं,18 कोच की ट्रेन के संचालन की भी संभावना।
देहरादून की बजाय पुनर्विकसित हर्रावाला स्टेशन तक 18 कोच की ट्रेन चलाने की योजना पर भी अमल कर रहा है। इसी के मद्देनजर पुराने स्टेशन का अमृत भारत योजना में चयन किया गया। स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।वेटिंग रुम,रिजर्वेशन काउंटर,दिव्यांग व अन्य यात्रियों के लिए आाधुनिक शौचालय, पार्किंग आदि की सुविधा मिलेगी।
धामपुर स्टेशन का भी कायाकल्प–
-बिजनौर जिले में बिजनौर के बाद चमकने वाला दूसरा स्टेशन धामपुर है। पुरानी व बदहाल स्टेशन भवन को नया रूप मिला है। पुनर्विकास से स्टेशन पर यात्रियों को तमाम सुविधाएं मिलेगी। पीएम के वर्चुअल उद्धघाटन से स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा ने स्टेेशन के पुनर्विकास के लिए लगा शिलापट का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख हेमलता समेत गणमान्य नागरिकों के अलावा एडीआरएम पारितोष गौतम, डीसीएम पीएस बघेल आदि रेल अधिकारी रहे।
धामपुर के पुनर्विकास से यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं
अमृत भारत योजना में धामपुर स्टेशन के कायाकल्प पर आठ करोड़ रुपये खर्च हुए है। स्टेशनों पर यात्रियों को वेटिंग हॉल, दिव्यांगों के लिए शौचालय,पार्किंग, लैंडस्कैपिंग आदि की सुविधाएं मिलेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि स्टेशन को यात्री सुविधाओं के अनुरुप संवारा गया है।
