कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश का समाजवादी पार्टी ने विरोध जताया और प्रदर्शन किया। है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा।

शनिवार की सुबह तमाम सपा नेता और कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और रामपुर में जौहर विवि के भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर विरोध जताया।सपाइयों ने रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के ध्वस्तीकरण के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग भी की।इस दौरान सपा नेताओं ने कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी कमिश्नर को सौंपा।
सपा की शहर इकाई की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 भवनों को 15 दिनों के भीतर खुद ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है।पार्टी नेताओं ने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से विवि में अध्यन कर रहे तमाम छात्र-छात्राओं,शिक्षक, कर्मचारियों व आसपास के क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा
।
ज्ञापन में कहा कि मौलाना जौहर विवि क्षेत्र में अल्पसंख्यक, वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। वहीं शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।

सपा नेताओं ने कमिश्नर से मांग की कि मामले की निष्पक्ष तरीके से समीक्षा कर ध्वस्तीकरण के आदेश पर तत्काल रोक लगे।जिससे विवि की शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों और विद्यार्थियों का भविष्य भी अंधकारमय न हो।इस दौरान सपा नेता शाने अली शानू समेत तमाम कार्यकर्ता रहे।
