ब्राह्मणों को साधने में जुटी सपा,भाजपा पर निशाना
बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने पत्रकारों से की वार्ता
सांसद रुचि वीरा का भी जौहर विवि भवन गिराने पर सरकार पर निशाना
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने आरोप लगाया कि राममंदिर चढ़ावा चोरी में भाजपा सरकार की मिली भगत है।चंदा चोरी के साथ मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा ने रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने के आदेश पर भी योगी सरकार पर निशाना साधा।कहा कि भवन गिराकर बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी 5 अगस्त को लखनऊ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए आए बलिया सांसद ने व्हाइट हाउस में समीक्षा बैठक की तैयारी की। ब्राह्मण सम्मेलन में हिस्सा लेने आए सांसद ने शनिवार को मुरादाबाद में सांसद ने पत्रकारों से वार्ता की।
सांसद ने राम मंदिर चंदा व चढ़ावे में हुई अनियमितता मामले में सरकार पर सवाल उठाए। कहा- मामले में लीपापोती की जा रही है। जब प्रदेश व केंद्र दोनों जगह भाजपा सरकार है तो करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच अब तक क्यों नहीं हुई? दावा किया कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई। जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया।

सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि यदि एसआईटी जांच में अनियमितता सामने आई है तो कार्रवाई केवल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों व ड्राइवरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। कहा कि जिम्मेदारों की भी जवाबदेही भी तय हो। चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। साथ ही सरकार को भी मामले में पक्ष साफ करना चाहिए।
सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।कानपुर के खुशी दुबे प्रकरण,विजय मिश्रा के परिवार का जिक्र किया।कहा कि राजनीतिक विरोधियों के परिवार भी निशाना बन रहे है। कहा- कानून अपना काम करे, लेकिन बेकसूर लोग परेशान न हो। इस दौरान सांसद ने लखनऊ कार्यक्रम में जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यक्रम श्रद्धांजलि नहीं,बल्कि समाजवादी आंदोलन दिखाने का अवसर है।
बैठक में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती पर संगठन की ताकत दिखेगी। मुरादाबाद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित महेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव ने की। संचालन नरेश शर्मा, लोकेश भारद्वाज एवं धर्मेंद्र यादव ने किया।
समीक्षा बैठक में सपा सांसद रूचि वीरा, संभल जिलाध्यक्ष असगर अली, मुरादाबाद शहर अध्यक्ष इक़बाल अंसारी,बनवारी लाल पाठक, हिमांशु त्रिपाठी, राहुल कौशिक, कृष्ण मुरारी संखधार, सुरेंद्र शर्मा,आशुतोष ओझा,अमित शर्मा, बालकिशन शर्मा, डॉ प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा, शअलका दुबे,बी. के. सैनी, सपा नेता अतहर हुसैन अंसारी, फिरासत गामा, शाने अली शानू,, ब्रजलाल जाटव, प्रेमबाबू बाल्मीकि, अक्षय भटनागर ,विवेक चौहान, नवीन शर्मा आदि रहे।
