संसद के घेराव, चुनाव में वोट का मुद़दे पर भी विचार विमर्श
बागपत में हुई हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की बैठक में जुटे वकील
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद।आने वाले दिनों मे पश्चिमी उत्तिर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग जोर पकड़ेगी। शनिवार को बागपत में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 22 जिलो के अधिवक्ताओं की बैठक हुई।बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले पांच दशकों से हाईकोर्ट बेंच की स्थानपना की मांग चली आ रही है।पर आज तक इस दिशा में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की बैठक में मुरादाबाद से दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन ने बताया कि बेंच की मांग को लेकर बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।मांग के लिए वेट यूपी के अधिवक्ता दिल्ली पैदल मार्च करेंगे।दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन के अलावा सांसदों के घेराव,चुनाव में वोट के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने इस दौरान हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की ओर से समर्थन का ऐलान किया।साथ ही यह भरोसा दिलाया कि बार एसोसिएशन हर निर्णय में हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के समर्थन में है। इस दौरान बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, पंकज शर्मा, सचिन कुमार आदि ने समर्थन किया।
