समस्याओं को लेकर सांसद रुचि वीरा से मिले शिक्षक नेता
सांसद रुचि वीरा का संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन
टीईटी अनिवार्य से यूपी में दो लाख शिक्षक प्रभावित: डॉ नीरज शर्मा
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। टीईटी अनिवार्य समेत विभिन्न बिन्दुओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा से मुलाकात की। शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से अपनी मांगों के समाधान की मांग की। सांसद ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना।सांसद ने उनकी मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन भी दिया।
रविवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नीरज शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सांसद रुचिवीरा से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से एनसीटीई द्वारा 23 अगस्त, 2010 को निर्धारित मिनिमम क्वालिफिकेशन के पैरा-4 को संसद द्वारा पारित कराकर आरटीई एक्ट में शामिल कराने संबंधी विषय पर ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने सांसद को बताया कि एक सितम्बर, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के सेवारत समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य करने के फैसले से देशभर में 20 लाख और यूपी में करीब 2 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।शिक्षक इस निर्णय से परेशान हैं। शिक्षकों ने ज्ञापन में आरटीई एक्ट व एनसीटीई एक्ट की विभिन्न धाराओं का वर्णन भी किया है।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि सांसद ने इस मुद्दे को प्रमुखता से सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन के दौरान धर्मेंद्र प्रताप सिंह,संजय सिंह,डॉ कपिल सिरोही, उपेंद्र सिंह, वीर सिंह, राकेश कौशिक, सुधीर कुमार, सुरजीत यादव, अनिल कुमार,हिमांशु वशिष्ठ, त्रिवेंद्र कुमार, आलोक मालिक, हेतराम सिंह, नकुल शर्मा, रविंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह , दुष्यंत यादव,सुमित कुमार, राजीव सिंह, शिव चरण,भूपेंन्द्र यादव,मनोज त्यागी, विघ्नेश कौशिक,दिनेश कुमार,तरुश यादव, संजय भारद्वाज, सुनील कुमार आदि रहे।
