आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
एस्मा ने कहा-पुलिस कर्मियों की कड़ी कार्रवाई की मांग
रेलवे बोर्ड ने मामले में दिए जेए ग्रेड की जांच के आदेश
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। आगरा कैंट में एक स्टेशन मास्टर के साथ हुईं घटना का विरोध शुरु हो गया है। रविवार आधी रात से मुरादाबाद मंडल में 158 स्टेशनों पर ड्यूटी पर काली पट्टी बांधकर विरोध शुरु कर दिया।मुरादाबाद में संगठन का कहना है कि घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।इसी के बाद संगठन विरोध वापस लेगा।
आगरा कैंट पर स्टेशन मास्टर से आरपीएफ कर्मियों की मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है।आँल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA)की केंद्रीय कार्यकारिणी ने आगरा की घटना का विरोध जताने का निर्णय लिया।लिहाजा रात 12 बजे से ही देश-भर में स्टेशनों पर काली पट्टी बांधकर विरोध की शुरुआत हो गई। केन्द्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मुरादाबाद मंडल में 158 स्टेशनों पर विरोध होने लगा।रात में डयूटी पर आए तमाम स्टेशन मास्टरों ने डयूटी पर काली पट्टी बांधी और विरोध शुरु कर दिया।
एस्मा के मंडल सचिव कुंवर सिंह नौटियाल का कहना है कि मंडल के सभी स्टेशन मास्टर रात से ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा रहे है। यह विरोध आगरा की घटना को लेकर है।आरपीएफ RPF के अमानवीय व्यवहार का विरोध हो रहा है। उनका कहना है कि आगरा की घटना पर बोर्ड ने संज्ञान लेकर जेए ग्रेड की जांच के आदेश दिए है।पर घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही हो।एस्मा ने घटना पर गहरा दुख व चिंता जताई। संगठन का कहना है कि ड्यूटी कर रहे कर्मियों की सुरक्षा जरुरी है। घटना से स्टेशन मास्टरों के सम्मान व गरिमा को ठेस लगी है।
