जिले में 24 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य
‘एक पेड़ माँ के नाम’ का वृक्षारोपण महा अभियान
कैबिनेट मंत्री चौ.भूपेन्द्र सिंह ने लगाया पौधा, अभियान का शुभारंभ, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने गांव कुचावली में किया वृक्षारोपण
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौ.भूपेन्द्र सिंह ने मुरादाबाद में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पर प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य दिया।वह पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वृक्ष लगाएंगे भी और संरक्षित भी करेंगे। जबकि वृक्षारोपण अभियान के दौरान मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने गांव कुचावली में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधा रौंपा।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़़ मां के नाम’ का संकल्प लिया।अभियान के तहत गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में कैबिनेट मंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह ने पौधारोपण किया।कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पेड़ लगाएं जाएंगे। मुरादाबाद जिले में 24 लाख पेड़ लगाने के लिए 27 विभागों को लक्ष्य सौंपा गया है।

अभियान के दौरान पत्रकारों से वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2026 में एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया गया है।।इसी के तहत ही वृक्षारोपण अभियान शुरु हुआ। विभिन्न विभागों के माध्यम से 24 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।वृक्ष लगाएंगे भी और संरक्षित भी करेंगे।

कैबिनेट मंत्री चौ भूपेंद्र सिंह ने सपा पर हमला किया।कहा कि तब सरकार में पैसा कब्रस्तिानों पर लगता था। सरकार का पैसा मुस्लिम संस्थाओं को दिया गया।सब जानते है,जगजाहिर है।समाजवादी पार्टी का एजेंडा हमेशा से हमारी परंपरा, विरासत आस्था व सनातन को अपमानित करने वाला रहा। कहा कि मठ ,मंदिर व साधु संतों की समाज में विश्वसनीयता कम करने का काम किया।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान शहर विधायक रितेश गुप्ता,कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह,पंचायत अध्यक्ष डॉ.शैफाली सिंह, डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया आदि विभागों के अधिकारी रहे।

रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने गांव कुचावली में पौधा रोंपें।।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि के अलावा किशन लाल, सरदार गुरविंदर सिंह समेत तमाम लोग रहे।
