राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शनिवार को शिवसेना की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में आगामी धर्म यश सम्मान कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई।बैठक में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के अलावा तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिवसेना की बैठक का मुख्य उद्देश्य धर्म यश सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाना रहा। बैठक में जिला प्रमुख ने कहा कि हिंदुत्व धर्म की रक्षा के लिए नवयुवकों को जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया जाएगा। जिला प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिव सेना द्वारा धार्मिक संस्थाओं में धर्म प्रचार में लगे पदाधिकारी का सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला प्रमुख ने कहा कि हिन्दुत्व और सनातन धर्म की रक्षा के साथ साथ नवयुवकों को धर्म और संस्कृति से जोड़ना भी है।शिव ंसेना कार्यक्रम में मुरादाबाद के 51 संस्थाओं को सम्मानित भी करेगी।
बैठक में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे,आकाश सिंह, अरुण ठाकुर,कैलाश सिंह, मयंक सैनी,तिलक राज शर्मा, अंकित, नितिन, राजू कश्यप,श्रीमती मधुबाला,सरदार इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी,विशाल सैनी, जीतू प्रजापति, बादाम सिंह,पंकज पाल, अंकुर टंडन,धर्मेंद्र जाटव आदि रहे।
