आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड व फर्जी आधार कार्ड बरामद
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। मुरादाबाद साइबर थाना, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने ऑपरेशन ‘Cy-Vajra’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह के कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड व ई-सिम बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों मामलों में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार दोनों मामलों में एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान एसबीआई बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने के साक्ष्य मिले है। इसके बाद साइबर थाना मुरादाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने बैंक खातों में मंगवाते थे और बाद में एटीएम व चेक के माध्यम से नकदी निकालकर आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर इस गिरोह से जुड़ने की बात भी स्वीकार की।
पहले मामले में गिरफ्तार आरोपी वैभव रस्तोगी, अधित गुप्ता, योगेंद्र वर्मा हैं।इस मामले में पुलिस ने एक मोबाइल (ई-सिम सहित), छह फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी अरुण वर्मा (सीलमपुर, दिल्ली) अभी फरार है।
दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपी शान उर्फ शानू पुत्र शाहिद, मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद तरसीम हैं।इनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।मामले में नदीम, सलीम और जीशान समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जारी रहीं है।
