Oplus_16908288
सर्च ऑपरेशन जारी:
दोनों की तलाश में स्टीमर,गोताखोरों की टीम नदी में उतरी
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। शनिवार को कटघर क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में एक युवक-युवती ने कल्याणपुर ओवरब्रिज से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।घटना की खबर से अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही कटघर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों की तलाश के लिए स्टीमर और गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा गया।लोगों का कहना है कि दोपहर में दोनों ही एक बाइक से कल्याणपुर ओवरब्रिज पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने पुल पर बाइक रोकी और रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

।जानकारी के अनुसार जांच में युवक की पहचान सूरज नगर निवासी प्रदीप के बेटे तुषार (22 वर्ष)के रूप में हुई है।तुषार बुद्ध बाजार में कपड़ों का काम करता है। परिवार में एक भाई व दो बहनें हैं।जबकि युवती की पहचान महक के रूप में हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर व गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि अभी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना कटघर पुलिस का कहना है कि तलाशी अभियान चल रहा है। दोनों को खोजने के लिए प्रयास चल रहे हैं।–
