दि बार एसोसिएशन की नई बाँयलाज पुस्तक का विमोचन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद मंडल की नवांगतुक कमिश्नर संगीता सिंह बार एसोसिएशन ने जोरदार स्वागत किया। बार सभागार में हुए समारोह में कमिश्नर ने कहा कि व्यक्ति कितना भी बड़ा हो,सीखने का भाव छोड़ना चाहिए।
मंगलवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से नई मंडलायुक्त संगीता सिंह का स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में वकीलों ने कमिश्नर संगीता सिंह को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव ने कमिश्नर महोदया का जीवन परिचय पढ़ा।कार्यक्रम में कमिश्नर ने कहा कि सीखने का भाव नहीं छोड़ना चाहिए।वह भी जहां जिस पत्रावली में जरुरत महसूस करतीं हैं,वह अधिवक्ताओं से पूछने के लिए तैयार रहतीं हैं। बार व बेंच एक दूसरे के पूरक हैं।

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कमिश्नर के अल्पकालीन समय में किए गए कार्यों को लेकर उनकी कार्यशैली व कर्त्तव्य परायणता की प्रशंसा की।
इस दौरान कमिश्नर को बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की ओर से जुलाई, 26 से प्रभावी नवीन बायलॉज पुस्तक का विमोचन किया गया। अंत में अध्यक्ष व महासचिव कमिश्नर को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रफीक अहमद,मो. इस्लाम उर्फ बाबू ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत शर्मा,सुधीर गुप्ता,महेशचंद्र त्यागी,आदेश श्रीवास्तव,प्रभात गोयल,अतुल सोती,अंजार हुसैन, अजय बंसल,पुनीत चौहान, सचिन शर्मा,आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,रमा पांडेय,शिव कुमार गौतम,सुरेश सिंह,आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन,कैलाश सिंह, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, फिरोज आलम, सीता सैनी,दीपिका वर्मा, आसिफ,शुभी माथुर, अकरम,मलिक अंसारी,नीतू पाल,नीतू चौधरी,गोपाल कृष्ण द्विवेदी अजय पाल,सुनीत अग्रवाल,पुष्प यादव,सुरबेंद्र पाल,शादाब हुसैन आदि रहे।
