शहर के डिप्टी गंज निवासी सीए अजय सैनी की एंट्री,शहर में बढ़ी राजनैतिक अटकलें
अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण
सीए के पार्टी में शामिल होने से सपा व अन्य सियासी दलों में हलचल
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सपा में नई सियासी हलचल हुई है।शहर के सीए अजय सैनी ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी का दामन थाम लिया।सियासी एंट्री से अन्य राजनैतिक दलों में सियासी अटकलें तेज हो गई है।
सैनी समाज व अन्य संगठनों में सक्रिय सीए अजय सैनी ने सोमवार को पार्टी का दामन थाम लिया।लखनऊ में पार्टी सम्मेलन में अजय सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि अजय सैनी बड़ी संख्या में समर्थकों के संग लखनऊ पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान अजय सैनी ने अपने संबोधित भी किया।उन्होंने 12 प्रमुख मांगों को सामने रख सामाजिक न्याय, युवाओं, रोजगार शिक्षा और संविधान की रक्षा को लेकर अपनी बात रखी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति आस्था जताते हुए अजय सैनी ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा देने व संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाला बताया।

पार्टी जानकारों का कहना है कि शहर के डिप्टी गंज से जुड़े अजय सैनी दिल्ली में सीए की प्रेक्टिस करते हैं।क्षेत्र में युवा व सैनी समाज में सक्रियता के चलते सपा में शामिल होने से सियासी समीकरणों के लिहाज महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
अजय सैनी पहली बार से सपा से राजनीति पारी शुरु करेंगे।विस चुनाव से पहले अजय सैनी की एंट्री शहर की राजनीति में नई अटकलों को भी जन्म दे दिया है।
पार्टी मे शामिल होने पर अनूप सैनी,एडवोकेट विजय सैनी,संजीव सैनी,प्रशांत सैनी,डॉ. अशोक सैनी,राजेंद्र सैनी,अनूप सैनी, राजीव सैनी, मुकेश सैनी,दीपक सैनी,महेंद्र सैनी आदि ने खुशी जताई।
