कानपुर से पूर्व विधायक सोहेल अंसारी सह संयोजक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में स्टेट एडवायजरी काउंसिल का गठन किया गया है। काउंसिल का संयोजक मुरादाबाद निवासी मो अहमद को बनाया गया है। जबकि सह संयोजक कानपुर से पूर्व विधायक सोहेल अंसारी को बनाया गया है।
एडवायजरी काउंसिल में सौ सदस्य हैं। प्रदेश में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अंसारी ने चौदह जिलों में अल्पसंख्यक विभाग में जिला चेयरमैन बनाए गए तोथे। लेकिन जिला चेयरमैन की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव रोक दिया गया।

अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने विस चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की स्टेट एडवायजरी काउंसिल कमेटी का गठन किया। इसका संयोजक मुरादाबाद के मो अहमद को बनाया गया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष कानपुर से पूर्व विधायक सोहेल अंसारी को सह संयोजक बनाया गया है। सौ सदस्यीय काउंसिल में सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, प्रदीप जैन,जफर अली नकवी व बेगम नूरबानो, दानिश अली को बनाया गया है।
काउंसिल में मुरादाबाद को भी विशेष प्रतिनिधित्व के रूप में हाजी इकराम कुरैशी,असद मौलाई,जुनैद इकराम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, अरशद परवेज एवं डॉ.मो अल्लाह चौधरी को शामिल किया गया है।
