रायसी में चार दिन चलेगा अप लूप लाइन कमीशनिंग वर्क
26-29 सितंबर तक संचालन पर असर, ऋषिकेश पैसेंजर चार दिन रद्द रहेगी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मंडल में रायसी स्टेशन पर UP लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।लूप लाइन के कारण चार ट्रेनें रद्द रहेगी। चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन का 26 से 29 सितंबर रद्द रहेगी। योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन 12429-30 एक दिन रद्द रहेगी। जबकि 13 अन्य ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार ने मुरादाबाद – सहारनपुर रेलखंड में लक्सर के पास रायसी स्टेशन पर अप लूप लाइन में कमीशनिंग कार्य होगा।इसके लिए चार दिन का ब्लॉक लिया गया है।लूप लाइन के चलते चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर 54463- 64 ट्रेन 26 से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश 14229-30 ट्रेन 27 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस15211 -12 ट्रेन 28 सितंबर को रास्ते में रोककर चलाईं जाएगी।इसके अलावा अलावा पांच ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा।चंडीगढ़ पाटलिपुत्र -22355,जनसाधारण-14618, अकाल तख्त 12318,कुंभ व उपासना एक्सप्रेस 13035 व 13037 एक्सप्रेस ट्रेनें हापुड़ मेरठ के रास्ते चलेंगीं।जबकि देहरादून-लखनऊ वंदे भारत,लिंक,उपासना और जनसाधारण, जननायक एक्सप्रेस व चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा।
