यूपीआईं खरीद शुल्क के विरोध में क्रय की गई दो हजार रुपए मूल्य की पूजन सामग्री
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। यूपीआई खरीद पर लगने वाले शुल्क को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने दो हजार मूल्य की पूजन सामग्री भाजपा विधायक के कार्यालय पर पीएम के बर्थ डे गिफ्ट के रूप में भेंट की गई। विधायक की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी को बर्थ डे गिफ्ट सौंपा गया। हालांकि पार्टी के कार्यक्रम से कांग्रेस अध्यक्षों के दफ्तर पर पुलिस ने पहुंच गई। बाद में कांग्रेसियों को भाजपा विधायक कार्यालय की ओर जाने दिया गया।
शुक्रवार को कांग्रेस नेतृत्व ने यूपीआई खरीद पर शुल्क का विरोध जताने का आहृवान किया।इस दौरान जिला-शहर इकाईयों ने भाजपा विधायक को यूपीआई खरीद पर शुल्क के विरोध में क्रय की गई दो हजार रुपए मूल्य की पूजन सामग्री देने को निर्णय लिया।
इस कार्यक्रम से पहले जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम के कार्यालयों पर पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर लीं। हालांकि जद्दोजहद के बाद पुलिस दोनों अध्यक्षों को चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ भेजने पर राजी हुईं। पुलिस ने कांग्रेसियों को हरपाल नगर में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के कार्यालय में पहुंचने दिया गया।
विधायक की अनुपस्थिति में कांग्रेस नेताओं ने विधायक की पत्नी अल्पना गुप्ता को शुल्क के विरोध में क्रय की गई दो हजार रुपए की पूजन सामग्री सौंपा। सामग्री में धार्मिक स्थल रामचरित मानस गणेश प्रतिमा व देवी की चुनरी समेत अन्य सामग्री भेंटकर यूपीआई खरीद पर शुल्क के प्रति प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम,पूर्व अध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी,असद मौलाई,प्रवक्ता सुधीर पाठक, नजाकत ठेकेदार,अंजार हुसैन,फईम मिर्जा,नाजिम गांधी,कमर सलीम, मौअज्जम अली,रेहान खां,अफसर अंसारी,मुर्सलीन बबलू, मो शादान,सुशीला कश्यप,मीनू दीक्षित,राजेश शर्मा,अजय रस्तोगी सुहैल परवेज,जकारिया कुरैशी,दानिश क़ुरैशी,बब्बन खां, आज़म खां आदि रहे।
