एनडीआरएफ व यूपीएसडीएमए ने किया संयुक्त मॉक ड्रिल
शुक्रवार को डीआरएम ने परखीं ट्रेन हादसे से निपटने की तैयारी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद।शुक्रवार को मुरादाबाद में रेल कोच गिरने के हादसे को लेकर रेल प्रशासन ने सतर्कता परखीं।स्टेाशन पर रेलवे के संग एनडीआरएफ व यूपीएसडीएमए ने संयुक्त रुप से हादसे का मॉक ड्रिल किया।
मुरादाबाद यार्ड में मॉक ड्रिल के जरिए रेल प्रशासन ने हादसे को लेकर होने वाले बचाव व राहत कार्यो को जांचा।कंट्रोल कार्यालय को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने व एक यात्री कोच पलटने की सूचना मिली।हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।इनमें 5 यात्री गंभीर हैं।रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) व उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के साथ संयुक्त रूप से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

हादसे की सूचना के बाद एआरटी व मेडिकल वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर आपदा राहत दल एवं एनडीआरएफ के जवानों द्वारा पलटे हुए डिब्बे को काटकर फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का घटनाक्रम दिखाया गया। घायल यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन हुआ।मॉक ड्रिल में मंडल आपदा राहत दल एवं एनडीआरएफ समेत 22 घायलों को निकाला गया।

इस दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव,एडीआरएम (प्रशासन) व परितोष गौतम व एडीआरएम (इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा, सीनियर डीएसओ राजीव गुप्ता, सीनियर डीसीएम महेश यादव समेत तमाम अधिकारी रहे।हादसे के दौरान मंडल रेल अस्पताल के डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ व एंबुलेंस रहीं।
