मझोला में मंडी समिति में एकता कालोनी में शराब की दुकान
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद में शराब की एक और दुकान को हटाने को लेकर विरोध हुआ। सड़क पर उतरे छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया और विरोध जताया। प्रदर्शन की खबर पर मौके पर डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया भी पहुंच गए। उत्तेजित छात्रों को पन्द्रह दिनों में दुकान हटवाने का भरोसा दिलाया।
दिल्ली में जंतर-मंतर की तर्ज पर मंगलवार को एक शराब की दुकान हटाने के लिए जेन अल्फा सड़क पर उतरे और दुकान का विरोध जताया। दोपहर बाद मंडी समिति के गेट पर बनीं शराब की दुकान का विरोध बढ़ा तो सूचना मिलने पर डीएम व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं का कहना था कि दुकान के पास ही एक स्कूल और मंदिर भी है। छात्राएं वहां से गुजरती है तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले दो अगस्त को भी दुकान हटाने का मामला गरमाया था। तब भी आश्वासन दिया गया।अब दोबारा प्रदर्शन के चलते विरोध बढ़ा।

मौके पर पहुंचे डीएम ने छात्र छात्राओं को दुकान हटाने का भरोसा दिलाया। यह भी कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें। दुकान हटाने का काम हमारा है। प्रशासन ने इस मामले में आबकारी विभाग को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
