जीआरपी व आरपीएफ ने बरामद हुए मोबाइल फोन स्वामियों को वापस
बरामद मोबाइल फोन की कीमत 25 लाख
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। राजकीय रेलवे ने यात्रियों के गुम व चोरी हुए 116 मोबाइल फोन बरामद किए है।जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से बरामद मोबाइल फोनों की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार को जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला ने मोबाइल फोनो को उनके स्वामियों को लौटाया। एसपी व आरपीएफ के कमांडेंट ऋषि शुक्ला ने एक एक कर यात्रियों को उनके फोन वापस किए।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वशिष्ठ व आरपीएफ प्रभारी नरेन्द्र मलिक की संयुक्त कार्यवाही के बाद पुलिस ने यात्रा में खोए व चोरी मोबाइल फोनों को बरामद किया है।संयुक्त टीम ने विभिन्न ब्रांड व मॉडल के महंगे 116 मोबाइल फोनों को बरामद किया। इन बरामद फोनों की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है।बरामद हुए फोन को संयुक्त कार्यवाही के अलावा सर्विलांस सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस ने इन मोबाइल फोन के मालिकों को तलाश कर उन्हें वापस करने की तैयारी की।
मंगलवार को दूर दराज से तमाम स्वामी अपने फोन लेने के लिए मुरादाबाद जीआरपी पहुंचे।एसपी जीआरपी व आरपीएफ कमांडेंट ने फोन स्वामियों को उन्हें सौंपा।फोन लेने के लिए प्रतापगढ़, बंगाल व बिहार आदि जगहों से लोग अपने फोन लेने आए। यात्रियों ने फोन मिलने पर रेलवे पुलिस का आभार भी जताया। संयुक्त टीम में जीआरपी के एसआई जयचंद, दीपक बरगोती समेत पुलिस टीम रहीं।
